बेमेतरा। गुरुवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक आदेश पत्र क्रमांक 2369 जारी किया जिसमें बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के समय पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध क्रास वोटिंग करने हेतु उपाध्यक्ष सहित पांच पार्षदों को पार्टी से निष्कासित का आदेश जारी किया गया।
इसी साल 05 जनवरी को प्रदेश के सहप्रभारी नितिन नबीन के बेमेतरा प्रवास के दौरान अनुशासनहीनता की शिकायत पर उन्होंने प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को जांच दल के प्रभारी एवं सहप्रभारी के रूप में बेमेतरा प्रवास कर शिकायत की जांच रिपोर्ट प्रदेश को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। जिसके पश्चात जांच दल के द्वारा प्रदेश को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में क्रास वोटिंग कर पार्टी विरोधी एवं अनुशासनहीनता करने का आरोप लगा।
कोरोना काल के प्रारंभ से लेकर दूसरी लहर हो या अन्य आम जनों की किसी भी समस्या ग्रामीण स्तर तत्काल काम कराने वाली बेमेतरा नगर वार्ड क्रमांक 11 के युवा पार्षद नीतू कोठारी के ऊपर पार्टी के द्वारा क्रास वोटिंग का आरोप लगा जिसके पूरे नगर में सनसनी छा गई। नीतू कोठारी ने बताया कि निष्कासन के आदेश में मेरा भी नाम शामिल हैं। अतः इस प्रकार के गलत गंभीर आरोप से अपने आप को बहुत ही अपमानित महसूस कर रही हूं, जिसके कारण से मैंने अपने पार्षद पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे भी जनता के बीच इसी प्रकार की सेवा करते रहेेगी। उन्होंनेे बताया कि वे सत्ता के लालच अथवा पैसे के चलते पार्षद नहीं बनी थी। मैं लोगों के बीच सेवा कार्य करते रहूंगी।
अपमानजनक गलत आरोप के चलते पार्षद नीतू कोठारी ने दिया इस्तीफा –
