भाटापारा। शुक्रवार के विवाद का पटाक्षेप होने के बाद शनिवार को कृषि उपज मंडी में जम कर आवक रही और शनिवार को दिन भर कृषि उपज मंडी में तेज गति से कामकाज हुआ। शनिवार को 21000 बोरे से भी अधिक की आवक दर्ज की गई है। शनिवार को भाव भी ठीक-ठाक रहा और ले वाली भी अच्छी रही। व्यापारियों ने शनिवार को नीलामी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लगातार लॉकडाउन के कारण लोगों को माल नहीं मिल पा रहा था इसके कारण शनिवार को व्यापारियों ने जमकर खरीदी की ।अकेले महामाया धान की आवक ही 20000 बोरे से अधिक की रही। शनिवार को सुबह से कृषि उपज मंडी में अच्छा काम हुआ सुबह 6 बजे से ही कृषि उपज मंडी के सचिव सुरेश चौरे कृषि उपज मंडी पहुंच गए थे। शनिवार को थोड़ी देर के लिए भाव को लेकर बात उठी थी परंतु बाद में सब कुछ ठीक-ठाक हो गया। अब रविवार को कृषि उपज मंडी छुट्टी की वजह से बंद रहेगी और फिर सोमवार को कामकाज के लिए Mandi खुलेगी। गर्मी की फसल क्षेत्र में अच्छी खासी हुई है जिससे मंडी में धान की आवक अभी लगातार बने रहेगी इसलिए कृषि उपज मंडी को प्रतिदिन के हिसाब से कामकाज को मैनेज करना जरूरी होगा। किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इस बात का ख्याल कृषि उपज मंडी समिति को रखना होगा।
ऐसी रही आवक
विष्णु भोग धान 89 बोरा
श्रीराम धान 65 बोरा
एचएमटी धान 110 बोरा
महामाया धान 20600 बोरा
उन्हारी की आवक
गेहूं 180 बोरा
चना 121 बोरा
मसूर 21 बोरा
तिवरा 115 बोरा
बटरी 9 बोरा
औसत भाव ऐसा रहा
विष्णु भोग धान 3950 रुपए
श्री राम धान 2250 रुपए
एचएमटी धान 2181 रुपया
महामाया धान 1430 रुपया
वर्तमान में कृषि उपज मंडी भाटापारा में उन्हारी की आवक काफी कम बनी हुई है और इसके साथ ही बारीक धान की आवक भी नहीं के बराबर हो रही है केवल और केवल महामाया धान की आवक जबरदस्त बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी महामाया धान की आवक और ज्यादा हो सकती है।
काम सुचारू रूप से सम्पन्न
शनिवार को कृषि उपज मंडी में सुचारू रूप से कार्य संपन्न हुआ। धान का औसत मूल्य भी किसानों को ठीक मिल रहा है। आवक भी अच्छी है। कार्य को व्यवस्थित करने लगातार प्रयास किया जा रहा है।
सुरेश चौरे
सचिव कृषि उपज मंडी समिति भाटापारा
भाटापारा मंडी में विवाद का पटाक्षेप, शनिवार को बंपर आवक रही
