भाटापारा क्षेत्र में पानी की किल्लत, कांग्रेस सचिव ने सौपा ज्ञापन

भाटापारा। भाटापारा अंतर्गत बढ़ती गर्मी में बोर का लेबल डाउन हो जाने के कारण एवं खराबी आ जाने से अधिकतर ग्राम पंचायत में ग्रामीण जन को पीने के पानी की किल्लत हो रही है साथ ही कई बड़े ग्राम पंचायत जहाँ की आबादी अधिक है वहा बोर की कमी के चलते आम जन को अधिक समस्या उतपन्न हो रहा है जिससे आम जन को इधर उधर भटकना पढ़ रहा है कई गांव जैसे,ग्राम पंचायत कोटमी,गोढ़ी एस, मोपकी ,बिटकुली,केशला,रामपुर,खैरा, खपराडीह,जैसे विभिन्न ग्राम पंचायत से लगातार मिल रही समस्याओं को देखते हुवे जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी ने भाटापारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी भाटापारा को ज्ञापन सौप कर आम जन को कोविड 19 में हो रही पानी की किल्लत व समस्याओं को देखते हुवे समाधान करते बन्द पड़े बोर,बोर के लेबल को बढ़ाने पाइप डालने एवं अधिक आबादी वाले पंचायतों में जायजा लेकर जरूरत अनुसार नए बोर उत्खनन हेतु मांग की जिसमे कांग्रेस नेता मनमोहन कुर्रे, ग्रामीण नेता कौशल साहू,आदिल चनिजा,राजा यादव आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply