शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : राष्ट्रीय स्तर के विजेता और उपविजेताओं को चैक वितरित

भाटापारा। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के विजेता और उपविजेताओं को चैक वितरण किया गया। शाला प्रबन्धन समिति अध्यक्ष दीपक वर्मा (संयुक्त महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार) प्राचार्य लोमश कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार विजेता खिलाडी छात्र/छात्राओ को जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त चेक बच्चो को प्रदान किये।

रोप स्किपिंग में प्रथम (बालिका वर्ग 19 वर्ष) पूनम ध्रव को 15000/

सिलम्बम में प्रथम(बालिका वर्ग 19) – अनीषा को 15000/- (बालक वर्ग 19)प्रथम – अनिल वर्मा को 15000/- द्वितीय स्थान प्राप्त (बालिका वर्ग19) गोदावरी सेन को 10000/- द्वितीय (बालक वर्ग19) करण साहू को 10000/- द्वितीय स्थान (बालिका वर्ग 14 वर्ष) को 10000/- रु का चेक वितरण किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती शुभा शर्मा,श्रीमती रुख्मनी साहू, राजा राम धुर्वे, हेम कुमार साहू, देवनारायण कैवर्त्य आदि व्याख्याता उपस्थित थे।

Leave a Reply