टीकाकरण… तो केंद्र सरकार होगी जिम्मेदार: चौबे

रायपुर। प्रदेश में टीकाकरण प्रभावित होने पर मंत्री रविन्द्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण टीकाकरण प्रभावित हो रहा है. केंद्र को टीकाकरण की जवाबदारी राज्यों को सौंपी जानी चाहिए. केंद्र सरकार ने 35 हजार करोड़ का बजट टीकाकरण के लिए रखा है. प्रदेश में ऑर्डर करने के बाद भी डोज नहीं मिल रहा है. मंत्री रविन्द्र चौबे ने आगे कहा कि सभी राज्यों का यही हाल है. टीकाकरण को परिमार्जित करना चाहिए. वरना लोगों को टीका नहीं लगने का कारण केंद्र सरकार होगी.

Leave a Reply