शराब का अवैध परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

भाटापारा। नव पदस्थ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रोशन सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने शराब का अवैध परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से 60 पाव देसी मसाला शराब जप्त की गई है, जिसकी कीमत ₹5400 आंकी गई है। वही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। इस मामले में रोशन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध जुआ शराब की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई थी इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 22 जी 5547 में अवैध बिक्री हेतु शराब परिवहन कर रहा है पुलिस की कार्रवाई की गई। घेरे बंदी के बाद आरोपी को पकड़ा गया पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजकुमार निषाद ग्राम खोखली रहना बताया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है इस कार्यवाही में रोशन सिंह राजपूत सहायक उपनिरीक्षक केस राम जांगड़े आर लोरिक शांडिल्य जीतराम पटेल एवं अरविंद कौशिक का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply