भाटापारा। महिला आरोग्य समिति भाटापारा द्वारा, बन्द लिफाफे में मिला भोजन वितरण करने वाले एन. जी. ओ. को सहयोग राशि, साथ ही उक्त संस्था से मिलकर सामाजिक कार्य करने का संकल्प भी लिया।
विदित हो कि स्टूडेंट सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा 40 दिनों से निरंतर भोजन वितरण का कार्य चल रहा है, जो कि नगर के 70 से अधिक दानदाताओं/बुद्धिजीवीयो और 15 से अधिक कार्यकर्ताओ के सहयोग से चल रहा है। इसी कड़ी में कल महिला आरोग्य समूह भाटापारा द्वारा एस.एस. डब्ल्यू. ए. संस्था को बंद लिफाफे में कुछ सहयोग राशि दिए, और पहले भी चावल सब्जी का सहयोग उक्त महिला समूह द्वारा प्राप्त कर चुके हैं। स्टूडेंट सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एक पंजीकृत संस्था है जो कि विगत 5 वर्षो से पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सक्रिय रूप से संचालित है जिसके द्वारा जरूरतमन्द छात्रो को आर्थिक सहायता, बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते हैं, वृक्षारोपण, रक्तदान इत्यादि विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य संस्था द्वारा संचालित है, संस्था के कार्यो से प्रभावित होकर महिला समूह ने साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया है। इस दौरान महिला आरोग्य समिति के सभी सदस्या मौजूद थे जिसमें मितानिन सावित्री ध्रुव , अध्यक्ष मनटोरा यदु , सचिव मंजुलता, सीमा साह, प्रमिला साहू, गंगा साहू, रामशिला यादव, उषा यादव, अनिता यादव,शारदा सेन, मंजू सेन, और संस्था के भाटापारा इकाई अध्यक्ष बबलू गुप्ता उपस्थित थे।
