कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका निभा रही मितानिन , एम टी,और नर्स दीदीयों को आक्सिमीटर , थर्मल स्कैनर और सेनिटाइजर वितरित किया गया

भाटापारा। बुधवार को ग्राम पंचायत गोढ़ी टी द्वारा इस संकट की घड़ी में सबसे ज्यादा अपने गांव में कोरोना वॉरियर्स की अहम भूमिका निभा रही मितानिन , एम टी,और नर्स दीदीयों को ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा 15 वें वित्त की राशि से आक्सिमीटर , थर्मल स्कैनर और सेनिटाइजर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यनारायण ठाकुर की उपस्थिति मे बुध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी को वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले सतनाम भवन में पहुंचकर सर्व प्रथम प्रातः स्मरणीय परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जी की सत्य के प्रतीक जैतखंभ की आरती एवं श्रीफल तोड़कर बाबा जी से आशीर्वाद लिया।
जिसके बाद सभी से चर्चा के दौरान समस्याओं की जानकारी ली एवं निःशंकोच अपनी समस्याओं को बताने के प्रेरित किया और कहा कि हर संभव प्रयास से आप सभी की समस्या दूर की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि सत्यनारायण thakur ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की इस विशाल संकट की स्थिति में आप सभी ने जो मेहनत और लगन , निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान की है वो सराहनीय है । इस संकट की घड़ी में शासन, प्रशासन के साथ मिलकर हम सबको आगे भी कार्य करना है।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यनारायण ठाकुर , ग्राम पंचायत गोढ़ी टी के सरपंच ,( एम टी ) – श्रीमती उत्तरी सत्यलाल घोसले , सरपंच प्रतिनिधि शनि कुमार घोसले , पंचगण – संतोष घोसले , शैलेंद्री सुरेन्द्र घोसले , अमरीका राजकुमार कुर्रे , स्वास्थ्य विभाग से एन.एम ( नर्स ) मनोरमा साहू , मितानिन – जानकी पाटरे, राजकुमारी कुर्रे, लता ध्रुव , निर्मला साहू , आंगनबाड़ी सहायिका – मोहनी घोसले , वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रामचन्द्र साहू ग्रामवासी – नंदू घोसले,दूलेश,हेमलाल,विनय,खेमू सहित काफी संख्या ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply