भाटापारा मंडी 44 दिनों बाद शुरू, धान की बंपर आवक

भाटापारा। लगभग 44 दिनों तक लगातार मंडी के बंद रहने के बाद सोमवार से खुली कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक रही गाड़ियों की लंबी कतार मंडी प्रांगण के बाहर लगी रही लॉकडाउन के चलते इस बार भाटापारा कृषि उपज मंडी भी काफी लंबे समय तक बंद रही जिसके फलस्वरूप किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे थे लेकिन जैसे ही सोमवार से पूरे जिले में लॉकडाउन में शिथिलता दी गई और व्यापार व्यवसाय को प्रारंभ किया गया वैसे ही बंद मंडी के पट भी खुल गय और किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने लगे सोमवार को थोड़ी आवक कम थी जो मंगलवार को काफी बढ़ गई मंगलवार को लगभग 12,000 से अधिक धान के बोरो की आवक रही ।भाव भी ठीक-ठाक होने की जानकारी मिली है। गाड़ियों की लंबी कतारों के चलते एक तरह से आने जाने का रास्ता भी थोड़ा ब्लॉक हो गया है बता दें कि जिला कलेक्टर ने अपने आदेश में सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंडी को खोलने का आदेश दिया है लेकिन कृषि उपज मंडी के काम को देखते हुए यह समय बहुत ही कम है इसे बढ़ाया जाना चाहिए । वहीं दूसरी तरफ किसानों ने बातचीत के दौरान कहां की मंडी तो खुल गई है परंतु इसका समय बहुत कम होने की वजह से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है सुबह 4 बजे से गाड़ी लाइन पर लगी है परंतु आज गाड़ी अंदर ही नहीं हो पाई है
किसानों ने मांग की है कि कृषि उपज मंडी के कार्य के समय को बढ़ाया जाना चाहिए ।अभी गर्मी की फसल मंडी में आनी शुरू हो गई है और प्रतिदिन आवक बढ़ेगी ही इसलिए जब तक इसका समय नहीं बढ़ाया जाएगा काम हो ही नहीं पाएगा और किसान व्यापारी मजदूर सभी परेशान रहेंगे।
ऐसा रहा भाव
विष्णु भोग 3550 रुपए
श्री राम 2241 रुपए
एचएमटी 1970 रुपए
महामाया 1400 से 1500 रुपए
महामाया पुराना 1450 रुपए
मंडी में काम शुरू
सोमवार से मंडी प्रारंभ हुई है हमारी कोशिश है कि निर्धारित समय में अधिक से अधिक काम हो सके। वर्तमान में आवक काफी ज्यादा है।
सुरेश चौरे, सचिव

Leave a Reply