रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को वैक्सीन की नई खेप पहुंची है। मुंबई से रायपुर पहुंची फ्लाइट में वैक्सीन के बॉक्स आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन के 17 बॉक्स फ्लाइट संख्या एआई 651 से उतारे गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने छत्तीसगढ़ के लिए वैक्सीन की यह खेप भेजी है।
कोविशील्ड वैक्सीन की खेप रायपुर पहुंची
