नौतपा 25 से, खूब तपेगा सूरज-सामान्य बारिश के संकेत

भाटापारा। 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, इस बार खूब तपेगा। इस बीच 23 मई से वक्रिय हो रहा शनि अगले 3 माह तक सक्रिय रहेगा। जिसके प्रभाव से जल को इंगित करने वाली राशि वाले जातक पर प्रतिकूल असर देखने में आ सकता है। मई का महीना धीरे-धीरे नौतपा के द्वार की ओर बढ़ने लगा है। राशि एवं ग्रह नक्षत्र के प्रभाव से मौसम पर तापमान का असर देखा जाने लगा है। दिन की शुरुआत होते ही सूर्य की तपिश, सूर्यास्त के बाद भी महसूस की जाने लगी है। इस बीच अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक नौतपा 25 मई से लग रहा है जो 2 जून तक अपना प्रभाव दिखाएगा।


पंचांग में इस दिन से
पंडित प्रकाश ओछा हनुमान मंदिर वालो के अनुसार अंग्रेजी महिना 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा ,भले ही 2 जून तक प्रभाव दिखाएगा लेकिन पंचांग के मुताबिक, नौतपा 12 जून से शुरू होगा। यह 20 जून तक बना रहेगा।याने दोनों स्थितियों में नौतपा की स्थितियां प्रभावी रहेंगी। हालांकि मानसून ,इस दौरान छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा लेकिन चुभन इसके बाद भी महसूस की जाती रहेगी।
23 मई से शनि वक्रिय

पंचांग के अनुसार 12 जून से जेष्ठ महीने में लग रहे नौतपा की तिथि द्वितीया होगी। यह शनिवार का दिन होगा। 20 जून को समाप्ति के दिन रविवार को भीमसेनी एकादशी है। इस दौरान वक्रिय शनि, सक्रिय रहेगा। यह स्थिति अगले तीन माह तक बनी रहेगी। इससे जल को इंगित करने वाली राशियों के जातकों पर असर देखने में आ सकता है।
संकेत अच्छी बारिश के सकेत

ग्रह-नक्षत्रों की गणना के उपरांत यह जानकारी आ रही है। नौतपा में पड़ने जा रही, भीषण गर्मी से सामान्य बारिश के संकेत मिल रहे हैं। कहीं कुछ स्थानों में बारिश की मात्रा कमजोर रह सकती है लेकिन इससे होने वाला नुकसान ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाएगा क्योंकि आगे के दिनों में होने वाली बारिश से इसकी पूर्ति की जा सकेगी।

Leave a Reply