भाटापारा। शुक्रवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी और सदर बाजार के नागरिकों एवं व्यापारियों के मध्य हुई नोकझोंक को पुलिस व प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया था, बाद में मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने एक आवेदन शहर थाने में घटना के संदर्भ में दिया था। इस बात की जानकारी जब नागरिकों में व्यापारियों को लगी तो इनकी ओर से भी शनिवार को एक आवेदन मुख्य नगरपालिका अधिकारी के खिलाफ शहर थाने में दिया गया और उचित कार्रवाई की मांग की गई। इसके अतिरिक्त चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से भी मामले की शिकायत जिलाधीश से की है । पुलिस ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने इस बात का आवेदन दिया है कि कुछ लोग शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जबकि उन्हें दुकानें खुली होने की शिकायत में मिली थी। वहीं दूसरी तरफ नागरिकों की ओर से आवेदन दिया गया है और कहा गया है कि नागरिक और व्यापारी सरकार को पूरा सहयोग कर रहे हैं । फिलहाल पुलिस ने दोनों आवेदन को विचाराधीन में रखा है। अब यह बाद में पता चलेगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।
नपा अधिकारी के साथ नोंक-झोंक- मामला थाने पहुंचा
