कांग्रेस का चरित्र हमेशा देश विरोधी रहा है: शिवरतन

भाटापारा। कांग्रेस के टूल किट के मामले को लेकर भाटापारा में क्षेत्र के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में कहा है कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा ही देश विरोधी रहा है। टूल किट के मामले में एक बार फिर से कांग्रेस का चरित्र उजागर हुआ है जिसकी भारतीय जनता पार्टी और देश के नागरिक घोर निंदा करते हैं शिवरतन शर्मा ने कहा कि पिछले अनेक दशकों से हम ऐसा देखते आ रहे हैं कि सत्ता में नहीं रहने पर कांग्रेस ऐसी चीजें करने लगती है जिसे हम सीधे-सीधे देश द्रोह कह सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विरोध में कोई राजनीतिक दल इस हद तक जा सकते हैं सोचकर वितृष्णा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने 10 बिंदुओं पर पत्रकार वार्ता लेते हुए कहा की यह चौंकाने वाला है कि ऐसे समय में जब भारत कोविड-19 से लड़ रहा हो तब कांग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है संपूर्ण मीडिया में प्रसारित इस टूल किट के बारे में बताने पर अब कांग्रेश बौखलाहट में भाजपा नेताओं पर शिकायत आदि दर्ज करा रही है। शिवरतन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ भी शिकायत की गई है वह भी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिन दस्तावेजों मैं टूल किट के संबंध में खुलासा हुआ है उसकी साइट पर जाएंगे तो सब सच सामने आ जाएगा कि किस तरह कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की छवि को खराब करने और भारत की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है। अंत में विधायक शिवरतन शर्मा ने इस टूल किट के मामले में कांग्रेस पार्टी की सोच की निंदा पुनः की है।

Leave a Reply