भाटापारा/ कस्टम मिलिंग के लिए आवंटित धान के उठाव में लापरवाही बरतने पर जिले की 28 राईस मिल मालिकों को शो कॉज़ नोटिस थमाया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुये दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है। अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राईस मिल मालिकों के आवेदन पर खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग के लिए संग्रहण केन्द्रों पर रखे धान आवंटित कर दिया । इसके बावजूद अधिकांश राईस मिलर्स द्वारा उठाव में काफी विलम्ब एवं हीला-हवाला किया जा रहा है। यही नहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद भी मासिक विवरणी जमा नहीं करके शासन के आदेश की घोर नाफरमानी भी की है।
जिले के खाद्य अधिकारी चित्रकान्त ध्रुव ने बताया कि 28 राईस मिलर्स को कस्टम मिलिंग से जुड़े विभिन्न कारणों से कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी की गई है।
कस्टम मिलिंग के धान उठाव में लापरवाही, 28 राईस मिलर्स को कलेक्टर का नोटिस
