भाटापारा। कोरोनावायरस संक्रमण भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से काफी कम हो चला है आंकड़े बताते हैं कि पूरे जिले में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक में bhatapara ब्लॉक और simga ब्लॉक में कोरोना के मामले में काफी कमी आई है इन सब के बीच लॉकडाउन 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले पिछले 10 मई से लगातार भाटापारा विधानसभा क्षेत्र मे कम दर्ज किए गए जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है लोगों का मानना है कि नगरीय क्षेत्रों में पहले की तुलना में जागरूकता बढ़ी है और लोग मास्क का उपयोग करने लगे हैं साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने की कोशिश करते हैं जिसकी वजह से भी संक्रमण में कमी आई होगी। 10 मई के बाद से bhatapara एवं simga ब्लॉक में एक भी दिन 50 केस से ऊपर नहीं आए है हालांकि जिले में केवल 15 मई को है 400 से नीचे केस आए थे अन्यथा प्रतिदिन 500 से अधिक केस ही आ रहे थे। हालांकि इस सबसे अलग रायपुर लोकसभा के सांसद sunil Soni एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों को पूरे विधानसभा में टेस्टिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए है। 1 दिन के आंकड़ों का ग्राफ दिया जा रहा है जिसे समझा जा सकता है कि किस प्रकार करो ना के मामलों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है।
इस प्रकार आए कोरोना के केस
Bhatapara 10 मई को 39 मामले
Bhatapara 11 मई को 29 मामले
Bhatapara 12 मई को 35 मामले
Bhatapara 13 मई को 32 मामले
Bhatapara 14 मई को 26 मामले
Bhatapara 15 मई को 27 मामले
Simga 10 मई को 50 मामले
Simga 11 मई को 17 मामले
Simga 12 मई को 26 मामले
Simga 13 मई को 47 मामले
Simga 14 मई को 18 मामले
Simga 15 मई को 39 मामले।
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के मामले में आई कमी
