रायपुर। महासमुंद जिले में ब्लैक फंगस के छह मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक मरीज की मौत हो गई है। जबकि, एक अन्य मरीज को एम्स रायपुर रिफर किया गया है। वहीं, चार मरीजों का डाॅक्टरों की देखरेख में घरों पर ही इलाज किया जा रहा है। जिला कोरोना नियंत्रण दल के नोडल अधिकारी डाॅक्टर अनिरूद्ध कसार ने बताया कि जिले के सभी निजी अस्पतालों और शासकीय कोविड केयर सेंटरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
महासमुंद जिले में ब्लैक फंगस के 6 मरीज मिले – 1 की मौत
