जरूरतमंदों तक शिवसैनिक पहुंचा रहे पोहा व सब्जिया, जिलाध्यक्ष के निर्देश पर शिवसैनिक कर रहे हैं गरीब वर्ग को राहत देने की पहल

भाटापारा। शिवसेना जिला अध्यक्ष संतोष यदु द्वारा वर्चुअल बैठक के दौरान शिवसैनिको को कोरोना काल में जरूरतमंदो की मदत करने निर्देश दिया गया था जिसके तात्पर्य में जिला महासचिव भीखम यदु व ब्लॉक अध्यक्ष जीके सिंह के नेतृत्व में भाटापारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीब परिवार, जरुरतमंद लोगों को लाकडाउन में थोड़ी राहत देने कच्ची सब्जियां व पोहा की किट बनाकर वितरण किया जा रहा है, जहां जिला महासचिव भीखम यदु ने बताया कि गरीब वर्ग को केन्द्र और राज्य सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की हमारी मांग रही है जिसपर‌ किसी भी प्रकार की प्रक्रिया नहीं मिली है शिवसेना जिला इकाई की वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष ने गरीब परिवार की मदत करने, साथ ही जरूरत पड़ने पर मेडीकल व पुलिस प्रशासन की मदत करने निर्देश दिए हैं, मोबाईल फोन के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रो में भी शिवसेना की टिम का गठन कि जा रही है लाकडाऊन में सभी लोगों से स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ले‌ते हुए सुरक्षित रहने तथा आमजनो को जागरूक करने व भ्रष्टाचार अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने, साथ ही सुरक्षा उपायो का जैसे माक्स सेनेटाईजर शोसल डिस्टेंसिंग आदी का प्रमुखता से पालन करने के बारे में बताया। इस दौरान भाटापारा ब्लाक अध्यक्ष जीके सिंह, ग्राम अध्यक्ष नोहर पाल,वार्ड अध्यक्ष विकास सोनी,ग्राम कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा
आदि शिवसैनिक मौजूद रहे ।

Leave a Reply