छतीसगढ़ सरकार के पास कोई रोडमैप ही नहीं : अविनाश

भाटापारा। युवा मोर्चा के शहर महामंत्री अविनाश शर्मा ने कहा की कोरोना काल में छतीसगढ़ सरकार के पास कोई रोडमैप ही नहीं है।
कोरोना की रोकथाम में राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम रही है व 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के वैक्सिनेशन के लिए गंभीर नही है, इस श्रेणी में 1करोड़ 35 लाख लोग आते हैं जिसके लिए 2 करोड़ 70 लाख डोज की आवश्यकता होगी तो फिर सरकार ने बस 75 लाख वैक्सीन ख़रीदने का आदेश क्यूँ दिया है और अगर आदेश दिया भी है तो इस वैक्सीन के लिए कितना अग्रिम भुगतान किया गया है??
आज कोरोना के ऐसे भयावह समय में जब युवा वैक्सीन लगवाने के लिए क़तार में खड़े हैं वहीं दूसरी तरफ़ सरकार शराब की होम डिलीवरी कर रही है।शराब बेचने से सरकार को 4000 करोड़ का राजस्व मिला है.।सरकार उसका हिसाब दे की कोरोना वैक्सीन के अग्रिम भुगतान के लिए इस राजस्व का कितना हिस्सा दिया गया..या फिर कांग्रेस के मंत्रियों ने भी अपने लिए इस आपदा में अवसर ढूँड लिया।

Leave a Reply