युवाओं को गुमराह न करे राज्य सरकार:अश्विनी

भाटापारा। किसी भी देश प्रदेश की तरुणाई उसकी रीढ़ होती है लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार उसी रीढ़ को तोड़ने में लगी है। उक्त बातें पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला भाजयुमो अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार ने छत्तीसगढ़ की विधानसभा में दंभ भरते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ की संपूर्ण जनता को वैक्सीन हम अपने प्रदेश के तरफ से फ्री में लगाएंगे परंतु जैसे ही केंद्र सरकार ने 45 वर्ष से अधिक वालों तथा कोरोना वॉरियर्स वालों को टीका स्वयं के वहन पर लगवाने के पश्चात 18 से ज्यादा वालों का टीका लगवाने के लिए राज्य सरकारों को जवाबदारी सौंपी तो प्रदेश की भूपेश सरकार बगले झांकने लगी जबकि इस सरकार के पास शराब दुकान के राजस्व से मिला 500 करोड़ एवं प्रदेश के शासकीय कर्मियों से 1 दिन का काटा गया वेतन तीन सौ पचास करोड़ एवं केंद्र सरकार का 200 करोड़ रुपए जमा है वह तो भला हो सम्माननीय उच्च न्यायालय का जिसने इनकी नीतियों पर हस्तक्षेप करते हुए पूरे प्रदेश के एक करोड़ 34 लाख लोगों को टीका लगवाने का आदेश इस सरकार को दिया इसके बावजूद यह सरकार अंत्योदय योजना तो कभी गरीबी रेखा तो कभी सामान्य कार्ड धारियों को अलग-अलग केंद्र बनाकर टीका लगवाने की बात कर रही है जबकि इसके पूर्व केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ आधार कार्ड को ही आधार बनाकर टीका लगवाया गया
शर्मा ने आगे कहा कि आज कोरोना टीका केंद्रों पर सामान्य कार्ड वालों के लिए अफरा तफरी मची हुई है उसका मुख्य कारण इस सरकार ने समय पर वैक्सीन कंपनियों से टीका खरीदने का आर्डर नहीं दिया जबकि इसके मुखिया देश के गृह मंत्री को मुगालते में रखे रहे कि उन्होंने 26 अप्रैल को कोरोना टीका खरीदने के लिए ऑर्डर दे दिया है जबकि इस सरकार ने टीकाखरीदने का आर्डर 6 मई को दिया जो कि इनके द्वारा लिखित ऑर्डर एवं इनके द्वारा काटे गए चेक की दिनांक से ही पता लगता है शर्मा ने आगे कहा कि यही नहीं इस सरकार ने किस कंपनी को कितना आर्डर दिया किस दर में दिया वह भी यह जानकारी देने में छुपा रही है और जब हमारे प्रदेश के नेताओं ने इस सरकार से मिलने का वक्त मांगा तो वर्चुअल के माध्यम से और वह भी 4 दिन बाद मिलने की बात कहने लगी इससे साफ पता लगता है कि यह सरकार अपनी जवाबदारी से बचना चाहती है
शर्मा ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रदेश के युवाओं को गुमराह करना बंद करें अन्यथा प्रदेश के युवाओं की नाराजगी इस सरकार पर भारी पड़ेगी

Leave a Reply