पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह टीकाकरण में प्राथमिकता दिए जाने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधायक गुलाब कमरो के प्रति जताया आभार

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेंद्रगढ़ । सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के सराहनीय पहल पर पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह टीकाकरण में प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता दिए जाने पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरिया व मनेंद्रगढ़ ब्लॉक इकाई ने विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार प्रगट किया है ! उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के इस संकट काल में पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनहित के मुद्दों को शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समक्ष लाने के साथ कोरोना महामारी के बचाव हेतु लोगों को जागरूक कर रहे हैं ! अपने कार्य के दौरान पत्रकारों को भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है इसकी चिंता करते हुए सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र प्रेषित कर पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स का दर्जा दिए जाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए पत्रकारों को टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह प्राथमिकता दिए जाने की घोषणा की है ! विधायक गुलाब कमरो की इस सराहनीय पहल पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ ब्लॉक इकाई ने विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार प्रगट किया है !

Leave a Reply