पाटन। पाटन विधानसभा- एनएसयूआई के पदाधिकारी टीकाकरण को लेकर जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा है कि 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुका है। इसमें युवाओं को ही बढ़ चढ़कर सामने आने की आवश्यकता है।
एनएसयूआई पाटन विधानसभा जामगांव आर ब्लॉक के पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, जामगांव आर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष पं. प्रेम प्रकाश पांडेय, युवा छात्र नेता गोपेंद्र सिन्हा महासचिव एनएसयूआई पाटन सहित उनके सदस्यों ने स्वयं वैक्सीनेशन लगाकर युवाओं से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय रहते अपने समीपस्थ वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वैक्सीन लगा लें। किसी भी प्रकार के अफवाहों तथा भ्रामक खबरों से बचें। पदाधिकारियों ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने मुफ्त वैक्सीन लगाने का जो निर्णय लिया है वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। आज विश्व स्तर की आर्थिक मंदी के दौर में इस तरह के फैसले सरकार को बड़ा बनाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सच्चे सेवक की भांति सभी वर्ग तथा संप्रदाय के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए उनके चिकित्सा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दे रहे हैं।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि- चाहे वह ऑक्सीजन हो, वेंटिलेटर हो, रिमेडेशिविर इंजेक्शन हो, ब्लड प्लाज्मा हो सभी को समय रहते सुलभ तरीके से मिल सके,7 इसमें लगातार प्रयासरत है। एनएसयूआई ने महाविद्यालय में अध्ययनरत 18 + के छात्र-छात्राओं से भी वैक्सीन लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका बेहतर परिणाम हम लोगों को प्राप्त होगा। हम सभी मिलकर जल्द ही इस वैश्विक महामारी कोरोना के जंग को जीतेंगे तथा स्वस्थ और सुंदर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ तथा भारत के नवनिर्माण में सहभागी बनेंगे। उन्होंने वैक्सीनेशन करने के बाद भी शासन प्रशासन के दिए हुए निर्देश का पालन जरूर करने को कहा। वैक्सीन के बाद नियमित रूप से मास्क, सैनिटाइजर तथा 2 गज दूरी का पालन जरूर करें।
पाटन विधानसभा- एनएसयूआई के पदाधिकारी टीकाकरण को लेकर चला रहे जन-जागरूकता अभियान, खुद टीका लगवाकर लोगों को कर रहे हैं प्रेरित
