भाटापारा । नगर के होनहार अक्षय देवांगन ने चिकित्सा पाठ्यक्रम मे अध्ययन पूर्ण करते हुये आयुष विश्वविद्यालय मे एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में पांचवा स्थान प्राप्त किया है . उन्होने शंकराचार्य इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा गायनिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 74 प्रतिशत के साथ उन्होने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर को गौरवान्वित किया है। युवक अक्षय श्रीराम मेडिकल स्टोर्स भाटापारा के संचालक नरेन्द्र कुमार देवांगन के सुपुत्र है ।. अक्षय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,भाई-बहनों, सहपाठी व गुरूजनों को दिया है । अनेक लोगो ने उन्हें बधाई दी है।
भाटापारा के अक्षय ने एमबीबीएस में 5 वां स्थान प्राप्त किया, बढ़ाया नगर का मान
