18+टीकाकरण 8 मई से फिर होगा शुरू

भाटापारा। 18 प्लस वालों को टीका लगाने का कार्य 8 मई दिन शनिवार से पुनः शुरू हो रहा है इस बार अंत्योदय कार्ड धारियों बीपीएल कार्ड धारियों एवं सामान्य कार्ड धारियों को अलग-अलग केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। बताया गया है कि वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार तीनों वर्गों में बराबर बराबर बांट कर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बीपीएल कार्ड धारियों को मयूर स्कूल में टीका लगाया जाएगा जबकि अंत्योदय कार्ड धारियों को मेन हिंदी स्कूल में टीका लगाया जाएगा तथा सामान्य कार्ड एपीएल कार्ड धारियों को हथनी पारा स्कूल में टीका लगाया जाएगा इसकी तैयारियां हो चुकी है । फिलहाल ऑफलाइन ही टीका लगाने की योजना है ।इसी के साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नियमित रूप से शक्ति वार्ड स्कूल शासकीय अस्पताल के पीछे टीका लगाया जा रहा है कोई भी व्यक्ति जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं वे शक्ति वार्ड शासकीय अस्पताल के पीछे की स्कूल में जाकर टीका लगवा सकते हैं। इधर बता दे कि टीकाकरण को लेकर छत्तीसगढ़ में जबरदस्त राजनीति चली थी इसका पटाक्षेप तीन वर्गों को अलग-अलग करके कर दिया गया है शनिवार से तीनों वर्गों के लोगों को टीका लगाने का कार्य शुरू होगा टीके की उपलब्धता के अनुसार ही टीकाकरण किए जाने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply