भाटापारा। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में दुकान खोल कर व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई इसमें 13 दुकानदारों के खिलाफ पालिका ने कार्रवाई करते हुए उनसे ₹10800 जुर्माने के बतौर वसूल किया और दुकानदारों को इस बात की समझाइश दी गई थी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं एसडीएम इंदिरा देवहारी के निर्देश पर गुरुवार को भी कार्यवाही की गई थी और शुक्रवार को भी अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों को लॉकडाउन में दुकान खोल कर व्यापार करने की अनुमति मिली है वही लोग दुकान खोलकर अपने व्यापार करें बाकी लोग दुकान ना खोलें अन्यथा पालिका प्रशासन की ओर से कार्यवाही की जाएगी। तिवारी ने नगर के समस्त लोगों से जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन ओं का पालन करने का अनुरोध किया है। इसमें प्रमुख रूप से तीन दुकानदारों से ही ₹7000 के जुर्माने की राशि वसूल की गई। शेष 10 दुकानदारों से ₹3800 की जुर्माने की राशि वसूल की गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने कहां की कार्रवाई अभी निरंतर चलेगी।
भाटापारा में दुकान खोलकर व्यापार करने वाले 13 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही, 10 हजार से अधिक का जुर्माना
