भाटापारा। कोविड 19 के दूसरे लहर से समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाने के कारण शिक्षा विभाग के अनेक शिक्षक साथियों एवं उनके परिवार के लोग अपना जान गवाँ चुके है । विकास खंड भाटापारा के शिक्षा विभाग परिवार आने वाले समय में चिकित्सीय उपकरण/ सहायता समय पर उपलब्ध करा सके इस हेतु शिक्षकों की वर्चुअल बैठक एवं कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए आपात बैठक दिनांक 6 मई 2021 को विकासखंड स्त्रोत केंद्र कार्यालय भाटापारा आयोजित कर कोविड-19 हेल्प ग्रुप (टीचर कम्युनिटी ) का गठन किया गया । उक्त बैठक में कोविड-19 संक्रमित शिक्षक एवं उनके परिवार को किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए समिति का गठन किया गया जो निम्नानुसार है- संरक्षक ( प्रथम क्रियान्वयन समिति ) भास्कर चंद देवांगन बी ई ओ,रामफल बांधे प्राचार्य,अशोक शर्मा व्याख्याता प्रदेश सचिव शिक्षक संघ,शैलेन्द्र नामदेव प्राचार्य,प्रकाश तिवारी प्रधान पाठक जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ,रविन्द्र वर्मा प्राचार्य ब्लाक अध्यक्ष शिक्षक संघ,प्रमोद कुमार ध्रुव ब्लाक अध्यक्ष फ़ेडरेशन संघ,संचालक सदस्य रमेश कुमार वर्मा प्राचार्य,ईश्वर देवदास प्राचार्य,राजेन्द्र जोशी व्याख्याता,सुरेश यदु प्रधान पाठक तहसील अध्यक्ष शिक्षक संघ,चंद्रा जी कुर्रे व्याख्याता,मनीष देवांगन व्याख्याता, गोपेश साहू शिक्षक, लेखराम साहू शिक्षक बी आर सी सी,तेजराम वर्मा शिक्षक सी ए सी,सुरेंद्र गिरी गोस्वामी प्रधान पाठक, टीकम दास मानिकपुरी शिक्षक सी ए सी, विरेन्द्र बंजारे शिक्षक सी ए सी,देवकुमार निषाद शिक्षक सी ए सी,दुर्गेश शर्मा सहायक शिक्षक को बनाया गया । विकास खंड भाटापारा के सभी शिक्षकों के सहयोग से कोविड 19 शिखक सहायता कोष का निर्माण कर लिया गया है जिसके माध्यम से 5 मिनी ऑक्सीजन सिलेंडर,5 जम्बो साईज की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है । उक्त सिलेंडर मो.न.9340680295, 9826185712,9111921119 एवं 7000374790 से सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है ।
कोविड-19 हेल्प ग्रुप (टीचर कम्युनिटी ) का गठन
