भाटापारा। केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा 18+ टीकाकरण के नाम पर देश के युवाओं को छलने के विरोध में NSUI Chhattisgarh के अभियान “मोदी टीका दो” के तहत प्रदेशवासियों हेतु टीको की मांगों को लेकर प्रदेश भर में एन, एस, यू,आई,के द्वारा चलाये जा रहे सत्याग्रह,व अभियान, को जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी ने अपना समर्थन देते हुवे कहा की मोदी जी को अपना राज धर्म निभाते हुवे छत्तीसगढ़ से सौतेला व्यवहार बन्द करना चाहिये और छत्तीसगढ़ को पर्याप्त मात्रा में टिका उपलब्ध कराना चाहिए । हमारे छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद व विधायक भी अपना छेत्रिय धर्म को याद करते राज्य की जनता के हित में अपने पार्टी के मुखिया मोदी जी को पत्र लिख कर पर्याप्त टिके की मांग कर जनता के हित मे आगे आना चाहिए।
एनएसयूआई के अभियान “मोदी टीका दो” का समर्थन
