भाटापारा। प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार मोदी टिका दो कार्यक्रम में विवेक यदु के नेतृत्व में भाटापारा भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के निजी निवास जाकर ज्ञापन सौपा गया विधायक से मांग की गई कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और आप भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा से विधायक हैं जनता के सेवक भी हैं आपकी बात नरेंद्र मोदी सुनते हैं आप उनसे कहिए कि हमारे राज्य को पर्याप्त मात्रा में टिके मुहैया करवाएं जाएं विवेक यदु ने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने 18 से 45 वर्ष के लोगो को टिका कोविड वैक्सीन लगाने का आदेश दिया है राज्य सरकार ने पचास लाख वैक्सीन की मांग की थी जिसमें मात्र एक लाख तीस हजार ही वैक्सीन भेजा गया है यदु ने कहा राज्य में एक करोड़ से ज्यादा 18 से 45 वर्ष उम्र की जनसंख्या हैं और केंद्र सरकार ने मात्र एक लाख वैक्सीन भेजा है जब वैक्सीन की कमी थी तो इतनी जल्दी बाजी क्यों देश मे एक देश एक रेट क्यो नही कर रही केंद्र सरकार को वैक्सीन 150 और राज्य सरकार को 300 से 600 के बीच दिया जा रहा है सन् 1978 से शुरू हुए टीकाकरण कार्यक्रम के बाद से आज तक किसी केंद्र सरकार ने किसी टिके का जनता या किसी राज्य सरकार से एक रुपय नहीं लिया, जन्म से 16 साल तक की उमर में 11 मुफ़्त टिके लगते आए हैं। यह पहली केंद्र सरकार है जिसने आपदा में भी अफ़सर खोज़ लिया। इस कार्यक्रम में विषेस रूप से शदाब जालियावाला कार्य,विधानसभा अध्यक्ष,मनीष पंजवानी जिला उपाध्यक्ष असंगठित कामगार,लोकेश मंगलानी युवा कांग्रेस महेंद्र सेन उपस्थित थे।
भाटापारा एनएसयूआई ने सौंपा भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा को ज्ञापन
