भाटापारा। डॉ. खूबचंद बघेल सेवा समिति छ. ग. म.कु,. क्ष. स. नगर ईकाई भाटापारा द्वारा कोविड सेंटर हेतु 4 नग ऑक्सिफ्लोमिटर सिविल अस्पताल भाटापारा में तहसीलदार मयंक अग्रवाल, डॉ. डहरिया , डॉ. दास की उपस्थिति में नगर प्रमुख लेखराम वर्मा, हेमलाल वर्मा, रमेश वर्मा एवं कृष्ण कुमार वर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया।
6 ऑक्सिफ्लोमिटर और प्रदान किया जावेगा। जिससे भाटापारा कोविड सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई में कोई कमी न हो।नगर इकाई के दान से प्राप्त राशि से सहयोग किया जा रहा है। आगे और समाज द्वारा सहयोग किये जाने की बात कही गई है।
छग मनवा कुर्मी समाज ने सिविल अस्पताल को दिए 4 नग ऑक्सिफ्लोमिटर
