भाटापारा। गुरुवार को नगर पालिका परिषद bhatapara के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में दुकान खोल कर व्यापार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई इसमें 11 दुकानदारों के खिलाफ पालिका ने कार्रवाई करते हुए उनसे ₹10700 जुर्माने के बतौर वसूल किया और दुकानदारों को इस बात की समझाइश दी गई थी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं एसडीएम इंदिरा देवहारी के निर्देश पर गुरुवार को कार्यवाही की गई उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों को लॉकडाउन में दुकान खोल कर व्यापार करने की अनुमति मिली है वही लोग दुकान खोलकर अपने व्यापार करें बाकी लोग दुकान ना खोलें अन्यथा पालिका प्रशासन की ओर से कार्यवाही की जाएगी। तिवारी ने नगर के समस्त लोगों से जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन ओं का पालन करने का अनुरोध किया है। सीएमओ आशीष तिवारी ने बताया की बिना मास्क लगाकर घूमने वाले लोगों के खिलाफ भी पालिका प्रशासन ने कार्यवाही की है इसमें कुल 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 3400 रुपए जुर्माने के बतौर वसूल किए गए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी सीएमओ आशीष तिवारी ने लोगों से अपील की है कि लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले बिना मास्क लगाए निकलने वालों के खिलाफ रोजाना अभियान चलेगा और यह अभियान लाख डाउन की अवधि समाप्त होने के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मास्क आज के समय में बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है इसलिए सभी लोग मास्क जरूर लगाएं।
लॉकडाउन में व्यापार करने वाले 11 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही
