रायपुर/ बस्तर टाइगर शहीद महेन्द्र कर्मा के बड़े बेटे दीपक कर्मा का आज तड़के 3 बजे रायपुर में दुखद निधन हो गया। वे दन्तेवाड़ा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायक श्रीमती देवती कर्मा के पुत्र थे। श्री बघेल ने कहा है कि दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बस्तर टाइगर शहीद महेन्द्र कर्मा के बड़े बेटे दीपक कर्मा का निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने दीपक कर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
