प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण स्थगित

रायपुर ।  छत्तीसगढ मे 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगो के वैक्सीनेशन को राज्य सरकार ने स्थगित कर दिया है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल 18+ का टीकाकरण नही होगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह आदेश जारी किया है वैक्सीनेशन पर  नीति बनाने के लिए राज्य सरकार ने कमेटी गठित की है।

18 से 44 वर्ष का टीकाकरण शासन की कमेटी की रिपोर्ट आने तक स्थगित किया गया है। नीति बनाने के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक कमेटी का गठन किया है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने समस्त कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को 18-44 वर्ष के व्यक्तियों हेतु शासकीय संस्थाओं में कोविड 19 टीकाकरण के संबंध में पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा है कि भारत सरकार द्वारा राज्यों को 18-44 वर्ष आयुवर्ग हेतु वैक्सीन डोसेज़ राज्य कोष से क्रय करने व इस आयुवर्ग के नागरिकों का टीकाकरण करने की अनुमति दी गई है। भारत सरकार की अनुमति के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन के दोनों उत्पादकों को 75 लाख वैक्सीन की खुराक की मांग प्रेषित की गयी।

Leave a Reply