0 बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा का देशभर में धरना, भाटापारा विधानसभा में आज दोपहर 2 से 5 तक विधायक शिवरतन शर्मा व कार्यकर्ताओं ने दिया धरना..
भाटापारा। पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज 5 मई बुधवार को देशभर में धरना दिया,इसी कड़ी में आज भाटापारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भी टीएमसी के खिलाफ दोपहर 2 बजे से 5 बजे के मध्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घर के बाहर धरने पर बैठें..
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से हिंसा और भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ व पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि आज 5 मई को छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी नेता कार्यकर्ता पूरे प्रदेशभर में टीएमसी के खिलाफ धरना दें रहे है इसी कड़ी में हमारे भाटापारा विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरना दे रहे है। सभी बूथों, मंडलों के कार्यकर्तागण कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया..
शिवरतन शर्मा ने बंगाल में हो रहे हिंसा पर कहा कि:-” ये जीत का जश्न नही उन्माद है,गुंडों की सरकार है,लोकतंत्र की हार है”
विधायक शर्मा ने आरोप लगाते हुए पूछा कि-सोनिया गांधी,राहुल गांधी, अधीररंजन चौधरी,अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी,शरद पवार, अखिलेश यादव,समेत सभी विपक्ष के नेता बंगाल की घटना पर मौन क्यों,क्या पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग नही हो रही है?
भारतीय जनता पार्टी के देश व्यापी धरना प्रदर्शन में शनिवार दोपहर दो बजे से उपाध्यक्ष भाजपा,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा,जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु,जिला मंत्री महाबल बघेल,मंडल अध्यक्ष मनिन्दर सिंह गुम्बर,,मंडल उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, राजा कामनानी,कुंजराम कोशले,सुरेश मिश्रा,,पार्षद पुरुषोत्तम यदु,गोपाल देवांगन, दिलीप यादव,गोवर्धन डहरिया,मुकेश सोनी,राजेश छाबड़िया,खगेंद्र यादव,आशिष पुरोहित,उमा शंकर वर्मा,मलय धुरंधर,राजा शर्मा,माखन महलांगे,भाजयुमो शहर अध्यक्ष आशिष टोडर,अविनाश शर्मा,पिंटू लहरे,रजत केशरवानी,शुभम राजपूत, गोपी ध्रुव,विकास,बंटी टंडन, हारून,जयसन्त,ग्रामीण अध्यक्ष डब्लू ठाकुर,रोशन साहू,ग्रामीण भाजयूमो अध्यक्ष गोलू देवांगन,जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परस देवांगन,जिला भाजयूमो सतीश सोनी,पवन वर्मा,रवि आडिल,हृदय गोस्वामी, निपनिया मंडल अध्यक्ष धनी राम साहू,देवक साहू,मथुरा यदु,भाजयुमो अध्यक्ष टिक्की वर्मा,चन्द्र प्रकास साहू,सिमगा मंडल अध्यक्ष केजू राम बघेल,चंद्रमणि तिवारी,धीरज जैन,कमलेश साहू,सूर्यकांत ताम्रकार,हेम सिंह चौहान, गोलू अवस्थी,हेमंत साहू,सचिन जैन,टैबू देवांगन,मनोज चौबे,खुमान वर्मा,प्यारे रजक,सुरेश वर्मा,लुकेश साहू,कमलेश देवांगन, सहित भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बंगाल हिंसा के खिलाफ अपने अपने निवास के बाहर धरना दिया..।
धरना के अंत में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में दिवंगत हुए सभी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई.
जीत का जश्न नहीं उन्माद है,गुंडों की सरकार है,लोकतंत्र की हार है-शिवरतन
