पूर्व विस उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान नहीं रहे

बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का आज यहां निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और स्थानीय प्रथम हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।
विस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में डा महंत ने कहा कि-श्री दीवान मृदुभाषी,मिलनसार,कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे।अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होने सदैव मूल्यों की राजनीति की एवं इसके माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में अपना विशेष मुकाम हासिल किया है।उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। डा महंत ने श्री बद्रीलाल दीवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply