जिला प्रशासन टीका लगवाने कर रहे हैं लोगों को प्रोत्साहित

भाटापारा। राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का कार्य शुरू हो चुका है इसमें सरकार की ओर से पहले अंत्योदय कार्ड धारियों को टीका लगाया जा रहा है उसी के तहत टीका लगवाने लोगों को जिला प्रशासन की ओर से एवं भाटापारा प्रशासन की ओर से लगातार घर घर जाकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। भाटापारा कि एसडीएम इंदिरा देवहारी एवं जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव के दिशा निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम के द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारी परिवार के 18 वर्ष से 44 वर्ष के सदस्यों को घर-घर जाकर कोरोना महामारी को हराने के लिए टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी क्रम में खाद्य निरीक्षक लक्ष्मण कश्यप अपनी टीम के साथ हथिनी पारा वार्ड सुभाष वार्ड व नयापारा वार्ड में अंत्योदय परिवार के लोगों से संपर्क कर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और जागरूक किया गया इस दौरान घरवालों को बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित एवं कारगर है करोना महामारी को हराने के लिए टीका लगाना आवश्यक है इसलिए टीका जरूर लगवाएं खाद्य निरीक्षक लक्ष्मण कश्यप ने यह भी जानकारी दी कि भाटापारा तहसील के सभी विक्रेता अपने अपने दुकान क्षेत्र के अंत्योदय परिवारों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवा सकें।

टीकाकरण सुचारू रूप से जारी
वहीं एसडीएम इंदिरा देवहारी ने बताया कि टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है उन्होंने अंत्योदय कार्ड धारियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाएं इसीलिए रविवार को भी टीकाकरण किया गया और टीकाकरण के लिए 3 केंद्र भी बनाए गए है। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से भी अनुरोध किया है कि जिन्होंने अभी तक पहला डोज नहीं लगवाया है वे लोग भी वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर टीके का पहला डोज लगवा ले और जिन लोगों का दूसरा डोज का समय हो गया है वे लोग भी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर अपना दूसरा डोज लगवा ले। करो ना को हराने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। रविवार को एसडीएम इंदिरा देवहारी एवं नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल ने सभी वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया और कुछ कुछ समय तीनों वैक्सीनेशन सेंटर पर रुक कर आवश्यक निर्देश दिए। रविवार को अंत्योदय कार्ड धारियों में से कुल 45 लोगों ने टीका लगवाया है इसमें मयूर स्कूल के सेंटर में 10 लोगों ने हथिनी पारा स्कूल के सेंटर में 9 लोगों ने एवं मेन हिंदी स्कूल सेंटर में 26 लोगों ने टीका लगवाया है।

Leave a Reply