भाटापारा। कांग्रेस नेता सुनील महेश्वरी की पहल पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने कोविड-19 सेंटर भाटापारा में 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर का सेट प्रदान किया ।उनके इस जन सहयोग से covid सेंटर में ऑक्सीजन बेड 20 से 35 तक पहुंच गया । महेश्वरी ने कहां की हमारा लक्ष्य भाटापारा कोविड-19 में ऑक्सीजन बेड की संख्या 50 तक पहुंचाने की है।
महेश्वरी एवं जनप्रतिनिधियों ने कोविड-19 भाटापारा की जरूरतों से अवगत हुए। जिस पर अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने सीएमओ को covid सेंटर में अध्यक्ष निधि से 20 कूलर कल सबेरे तक उपलब्ध करने का निर्देश दिया।सुनील महेश्वरी के आग्रह पर उन्होंने प्रत्येक वार्ड में 5 अक्सीमीटर देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त उपस्थित अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता एवं सीएमओ आशीष तिवारी से महेश्वरी ने कहा कि हो सके तो नगर पालिका ऐसी व्यवस्था बनाएं की जिनके पास संसाधन नहीं है उन मरीजों को उनके घर से जरूरत के अनुसार स्थानीय covid सेंटर, बलोदा बाजार, रायपुर और टेस्टिंग के लिए पहुंचाया जा सके।
महेश्वरी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एवं नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के प्रयासों से कोविड-19 में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी ।वर्तमान में यहां संपूर्ण इलाज निशुल्क रूप से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जा रहा है । माहेश्वरी ने पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया ।साथ ही पूर्व पार्षद नानू सोनी द्वारा मरीजों को उनके घर से अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है जिनका संपर्क नंबर 9827156330 है। इसी तरह जीवन दीप समिति के सदस्य सुरेश वाधवानी द्वारा टेस्टिंग एवं covid सेंटर के सम्बन्ध में सहयोग कर रहे है जिनका संपर्क नंबर 9300442254 है। जनपद उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल रॊहरा द्वारा रायपुर बिलासपुर में 60 से अधिक प्राइवेट हॉस्पिटल बेड की जानकारी प्राप्त कर मरीज के परिजन को बताया जा रहा है। जिनका मो न 9399261227 है। एन एस यू आई के विवेक यदु और अकीब मेमन के नेतृत्व में जरूरतमन तक भोजन पहुंचाया जा रहा है । जो की सराहनीय है।
Covid सेंटर निरीक्षण के समय प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता ,मुख्य नगर पालिकाअधिकारी आशीष तिवारी, डॉक्टर आरएन दास , डॉक्टर जय प्रकाश दुबे, बीपीएम राजेश डेहरिया ,एल्डरमैन मुकेश साहू ,जिला कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
नपा अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने कोविड-19 सेंटर भाटापारा में 20 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर का सेट प्रदान किया
