भाटापारा। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते 11 अप्रैल से लगाए गए लॉक डाउन के बाद से अभी तक बाजार खुले नहीं है। अभी तक 100 करोड़ से ऊपर का व्यवसाय प्रभावित हो चुका है और लॉक डाउन की अवधि 5 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। जिसका व्यापार से लेकर सभी वर्ग पर खासा असर पड़ता दिखाई पड़ रहा है। खाद्य की वस्तु भी ऊपर से बराबर सप्लाई नहीं आने की वजह से शॉर्टेज होने लगी है, जिसको सरकार आवश्यक सेवा के अंतर्गत मानती है।उन सामानों की स्थिति भी निरंतर खराब हो रही है। उपभोक्ताओं को समान नहीं मिल पा रहा है। मुख्य बाजारों के बंद होने से जहां व्यापार प्रभावित है तो शहर में स्थापित छोटे उद्योग भी इससे अछूते नहीं हैं। व्यापारी क्षेत्र के लोगों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार भाटापारा में अभी तक 30 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित हो चुका है जिसमें बड़े सेक्टर जैसे कपड़ा बाजार ऑटोमोबाइल सेक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर मोबाइल सेक्टर सोना चांदी एवं अन्य उपकरण वाले व्यापार ऊपर बहुत बुरा असर पड़ा है पिछले 3 दिनों से किराना की होम डिलीवरी का आदेश जरूर हुआ है परंतु फुटकर व्यापारियों के पास अब सामान की किल्लत होने लगी है इसलिए फुटकर व्यापारियों ने खाद्य से जुड़ी चेन को चालू करवाने की मांग की है लॉकडाउन के चलते सामानों के मूल्यों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है खासकर उन सामानों के मूल्यों में वृद्धि हुई है जिनमें की एमआरपी नहीं होता है इसलिए वह मनमाने दर पर बिक रहे हैं खरमास के समाप्त होने के बाद शादियों का सीजन शुरू हो चुका है इसकी वजह से सबसे ज्यादा खरीदी बिक्री इसी समय होती है लॉकडाउन अभी खत्म होने के लिए लगभग 10 दिन और बाकी हैं शादियों की खरीदी बिक्री नहीं हो पाने से व्यापार व्यवसाय के जगत को काफी झटका लगा है। अप्रैल माह मैं भी शादियों का मुहूर्त था जब भी मई माह में भी शादियों के मुहूर्त बहुत हैं परंतु अभी लॉकडाउन की स्थिति में बहुत से लोगों ने अपनी शादियों की डेट आगे बढ़ा दी है और बहुत से लोग अपनी निश्चित डेट पर ही शादी कर रहे हैं जो लोग निश्चित तारीख पर शादी कर रहे हैं उन्हें जरूरी सामानों के नहीं मिलने से बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शादी समारोह होटल में नहीं
सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शादी विवाह समारोह अब किसी होटल धर्मशाला या रिसॉर्ट में नहीं की जा सकती है इसलिए सभी धर्मशाला ओं एवं रिसोर्ट की बुकिंग तथा होटल की बुकिंग कैंसिल हो गई है शादी में केवल 10 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है जो कि अपने आप में हैरान करने वाली है।
दुकानों में काम करने वाले परेशान
लॉक डाउन के बाद से सभी प्रकार के व्यवसाय बंद पड़े हुए हैं सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को तो हो ही रही है साथ ही दुकानों में काम करने वाले लोगों को भी बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रोज कमाने खाने वाले लोगों के सामने संकट खड़ा हो चुका है सरकारी कितना भी दावा कर ले पर लॉकडाउन से लोगों के सामने जो समस्याएं खड़ी हुई है उस समस्या को भुगतने वाले ही जानते हैं।
लॉक डाउन से 100 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित
