भाटापारा। कान्यकुब्ज समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक गांधी मंदिर वार्ड निवासी जगदीश प्रसाद तिवारी 84 वर्ष का गुरुवार की शाम हृदय घात से निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार हिंदू मुक्तिधाम में शुक्रवार की सुबह 9 बजे किया जाएगा ।वे भाजपा के जिला महामंत्री एवं समाज के अध्यक्ष राकेश तिवारी एवं जुगल तिवारी के अग्रज एवं सतीश तिवारी, सुनीततिवारी, एवं संजय तिवारी के पिता थे उनके निधन पर विधायक शिवरतन शर्मा एवं भाजपा परिवार ने शोक व्यक्त किया है। लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार में सीमित लोगों को जाने की अनुमति है इसलिए परिवार के सदस्यो की उपस्थिति में ही स्थानीय मारवाड़ी शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जगदीश प्रसाद तिवारी का निधन
