भाटापारा। भाटापारा के एक निजी कोविड-19 सेंटर में कोविड-19 मरीजों का इलाज निरंतर जारी है नगर के माहेश्वरी भवन में यह कोविड-19 सेंटर भाटापारा के निजी चिकित्सकों की एक टीम के द्वारा निस्वार्थ भाव से चलाया जा रहा है यहां पर वर्तमान में 30 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है बीते दिनों में 4 से 5 मरीज ठीक हो कर जा चुके हैं इसके साथ ही प्रतिदिन 15 से 20 ऐसे मरीज है जिन्हें परामर्श निशुल्क दिया जा रहा है और उन्हें दवाई देकर घर पर आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है चिकित्सकों के द्वारा दी जा रही है इस सेवा के लिए नगर के लोगों ने और वहां पर इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों ने आभार व्यक्त किया है इसके साथ ही यहां पर मरीजों को प्रतिदिन योगाभ्यास भी करवाया जा रहा है इसके अतिरिक्त एक्सरसाइज भी करवाई जा रही है जिसका लाभ मरीजों को तेजी से हो रहा है निजी चिकित्सकों की टीम की ओर से डॉ विकास आडिल ने बताया कि कोविड-19 सेंटर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज संपर्क कर रहे हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से या तो भर्ती कर लिया जाता है या फिर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाई देकर घर में आइसोलेशन में रहने के लिए कहा जा रहा है उन्होंने कहा कि जो मरीज कोविड-19 पेशेंट हैं उन्हें हर हाल में घर में पृथक रूप से आइसोलेट रहना चाहिए ताकि वह अन्य लोगों को संक्रमित ना करें इस बात का ख्याल हर कोविड-19 मरीज को रखना बेहद आवश्यक है।
भाटापारा के निजी कोविड सेंटर में 30 से अधिक मरीजों का हो रहा है इलाज
