जान है तो जहान है, पहले परिवार की चिंता करें, व्यापार तो भविष्य में कर लेंगे:पारवानी

भाटापारा। छ. ग.चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रक्षा के लिए सतत प्रयासरत हैं। निरंतर शासन प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए जहाँ आम जनता को राहत दिलवा रही है वही व्यापारीवर्ग के लिए व्यापार के मार्ग खोलने का सराहनीय कार्य भी कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा एक जूम मीटिंग आयोजित की गई।इस जूम मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने प्रदेश के व्यापरियो को संबोधित किया।उन्होंने भावविभोर होकर कहा कि “आज कोविड की इस महामारी के दौरान सभी का मन बड़ा व्यथित है, एक तरफ सभी अपने एवं अपने परिवार, इस्ट मित्रों के स्वास्थ को लेकर चिंतिंत है, वही दूसरी तरफ अपने व्यापार को लेकर भी चिंतित है।पूरा प्रदेश आज इस महामारी से जूझ रहा है।आज सबसे महत्वपूर्ण कार्य यही हैकि हम व्यापारी भाइयों का ध्यान रखे।उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि हालाँकि लाक डाउन इसका विकल्प नहीं है लेकिन आज की इस परिस्थिति में लाक डाउन जरुरी भी है !आज व्यापार से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। पारवानी ने अनलॉक के बाद अपने व्यवसाय एवं अपनी सुरक्षा कैसे करें इस विषय पर भी प्रकाश डाला ।उन्होंने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि जान है तो जहान है पहले परिवार की चिंता करे व्यापार तो हम भविष्य में कर लेंगे।दुकानें खोलना विकल्प नही है फिर भी हम प्रशासन से सुगमता का कोई मार्ग जरूर निकलवाने का प्रयास करेंगे।” इस जूम मीटिंग में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने भी प्रदेश के व्यापारियों को संबोधित किया। अजय भसीन ने आने वाले समय मे सभी को वैक्सीन लगाने प्रेरित करने का जिम्मा सभी व्यापारियों को दिया।उन्होंने कहा कि अनलाक के बाद हम वैक्सीन लगवाने में तेज गति लाने के लिए अपने ग्राहकों को प्रेरित करे।नई कार्यकारिणी की पहली जूम मीटिंग में छ. ग.चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस जूम मीटिंग में रायपुर के अलावा दुर्ग,भिलाई,बिलासपुर, तिल्दा,भाटापारा,सकती,रायगढ़, धमतरी,कांकेर, जगदलपुर,राजनांदगांव,बलौदाबाजार,महासमुंद,बमेंतरा,टटशहरों से पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस जूम मीटिंग में जितेंद्र दोषी, राजेंद्र जग्गी , विक्रम देव सिंह ,गारगी शंकर मिश्रा,राम मन्धान, जुगल भट्टर ,अमर गिडवानी,सुरेंद्र सिंह ,कपिल दोषी,वासु मखीजा,तनेश आहूजा,प्रकाश साँखला,शरद अग्रवाल एवम अनेक पदाधिकारीयो ने अपने अपने विचार रखे। सभी ने मुख्य रूप से व्यापार की परवाह किये बिना व्यापारियों के स्वास्थ्य की चिंता पर बल दिया।होम डिलीवरी का नेटवर्क बनाने की बात पर जोर दिया गया।मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, राम मनधान,कैलाश खेमानी, मांगेलाल मालू,ज्ञानचंद जैन,रेखचन्द जैन,पवन बड़जात्या,महेश दरयानी,ईश्वर पंजवानी,दलबीर बग्गा,प्रह्लाद रूंगटा,केशव मोटवानी,प्रकाश साँखला जी एवम अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। बलौदा बाजार जिले से जिले के उपाध्यक्ष गिरधर गोविंद दानी, बृज किशोर अग्रवाल श्रीचंद छाबड़िया बलौदा बाजार से जुगल किशोर भट्टर आदि शामिल हुए।शंकर सचदेव भी शामिल हुए।जूम मीटिंग का सफल संचालन संजय चौबे ने किया।

Leave a Reply