भाटापारा। टीकाकरण की रफ्तार अब काफी धीमी पड़ गई लोगों को बढ़ते संक्रमण का खतरा दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से अब लोग टीकाकरण कराने के लिए कम पहुंच रहे हैं यार माना जा रहा है कि यदि टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ती है तो उसका सीधा असर संक्रमण रोकने की कोशिशों पर होगा इसलिए टीकाकरण के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आज भी जरूरत है भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों में टीकाकरण का कार्य किया गया है परंतु अभी तक काफी कम संख्या में ही लोगों ने टीका लगवाया है । *टीके बचाते गंभीर संक्रमण से* माना जा रहा है कि टीकाकरण होने के बाद यदि व्यक्ति संक्रमित को भी जाता है तो उसे गंभीर संक्रमण नहीं हो पाता है जिससे वह काफी हद तक सुरक्षित रहता है इस वक्त राज्य में मरीजों को दो कोरोना वैक्सीन दी जा रही है अभी तक के अध्ययन के अनुसार यह वैक्सीन संक्रमण को गंभीर होने से रोकती है अभी तक टीमों से किसी गंभीर साइड इफेक्ट की बात उभर कर सामने नहीं आई यह संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी मदद करता है। *अभी तक हुआ इतना वैक्सीनेशन* भाटापारा ब्लॉक में अभी तक के कुल 35400 लोगों को टीका लग चुका है यह संख्या काफी कम मानी जा रही है इसे और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है अभी तक अर्बन क्षेत्र में पहला डोज कुल 8295 लोगों को लगा है जबकि दूसरा 2056 लोगों को ही लग पाया है इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में पहला डोज 24234 लोगों को लग चुका है जबकि दूसरा डोज मात्र 815 लोगों को ही लग पाया है। *टीका अवश्य लगवाएं* टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है क्षेत्र के सभी लोगों से अनुरोध है कि जो सरकार की गाइडलाइन के अंतर्गत आते हैं वह सभी टीका अवश्य लगवा ले ।यह संक्रमण से बचने में काफी मदद करता है।सतीश अग्रवालनिगम मंडल सदस्य छत्तीसगढ़ सरकार भाटापारा
कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीमी
