भाटापारा। टेहका में नये कोविड सेंटर के लिए जनपद अध्यक्ष संगीता साहू ने 50 नये बेड़ो के साथ 3 नग आर ओ मशीन लगाने की तत्काल मंजूरी दी है, ताकि वहा इलाज करा रहे लोगो को और नर्सिंग स्टाप को शुद्ध पेयजल मिलता रहे। जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू के दिशा निर्देश पर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ज़िला कांग्रेस ग प्रवक्ता केतुमान साहू ने टेहका स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण पश्चात इस प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान उक्त जानकारी दी। केतुमान साहू ने स्वास्थ विभाग के हवाले से बताया की सुरखी स्थित पचास बिस्तर का कोविड अस्पताल को स्टाफ़ कमी के चलते टेहका छात्रावास स्थानांतरण कर दिया गया है जहाँ पहले १०० बिस्तर का अस्पताल बनाया गया था अब एक ही जगह पर १५०बिस्तर का अस्पताल हो जाने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीओ द्वारा मरीज़ों की देख रेख व इलाज अच्छे से कर पा रहे है केतुमान साहू ने आगे बताया की स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर की कुछ कमियाँ है साथ ही साथ मरीज़ों के लिए स्वच्क्ष पेय जल तथा बिस्तर की अवस्यकता है जिस पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू के अनुशंसा से तत्काल तीन नग आर ओ अस्पताल में लगवाए गए साथ ही मरीज़ों के लिए पचास गद्दा तकिया देने का भी आश्वासन दिया गया साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर की भी कमी को दूर करने हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही गई,। केतुमान साहू ने इस दूसरे दौर के कोरोना वायरस की भया वता को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की कि लोग इस महामारी से घबराए नहीं बल्कि इसका सामना करे यदि उन्हें लगातार बुख़ार साँस लेने में तकलीफ़ हो तो तत्काल अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में जा कर अपना करोना टेस्ट कराये तथा जिला प्रसासन के लाक डाउन का अनिवार्य रूप से पालन करे।करोना से बचने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है जिससे इस करोना महामारी से निपटा जा सके परन्तु हम कोरोना से जंग तभी जीत पाएंगे जब हम सब इस जंग में उनका साथ दे तथा उनके दिशा निर्देशों का पालन करें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा के फलस्वरूप ही विभिन्न सामाजिक संस्थाये लोगों की मदत के लिए आगे आ रहे है। गत दिवस ज़िला कोंग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कंट्रोल रूम का भी स्थापना किया गया है जिसमें कंट्रोल रूम के सदस्य ज़िला प्रशासन के साथ मिल कर कोविड के रोक थाम तथा मरीज़ों की चिकित्सा सम्बन्धित परेशानियों को दूर किया जा रहा है।उक्त कोविड सेंटर के निरीक्षण के दौरान भाटापारा अनुविभागिय अधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी विकासखंड चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेंद्र माहेश्वरी,डॉक्टर राजेश डहरिया तथा ज़िला कोंग्रेस सचिव सुरेश वाधवनि उपस्थित थे।
टेहका कोविड सेंटर को जनपद अध्यक्ष संगीता साहू ने दी सौगात, 150 बिस्तर वाला सेंटर होगा सुसज्जित :केतुमान साहू
