भाटापारा। जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सत्यनारायण ठाकुर में जिला पंचायत निधि से 9 लाख 6852 रुपए को कोविड-19 में खर्च करने हेतु दिया है उक्त राशि ऑक्सीजन सिलेंडर बेड दवाई के उपचार में बीमारी से संबंधित अन्य सामग्री खरीदने हेतु दी गई है जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सतनारायण ठाकुर ने कहा कि आज हमारा देश एवं प्रदेश इस भयंकर महामारी से जूझ रहा है लोग इस महामारी से घबराए हुए हैं ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर शासन प्रशासन का सहयोग करना चाहिए ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके श्रीमती सरिता सतनारायण ठाकुर ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए हर संभव मदद एवं प्रयास किया जा रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हाय करुणा संकट से निपटने के लिए निरंतर प्रयास जारी है हर स्तर पर काम सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण इस तेजी के साथ फैल रहा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत है और बिना वजह घर से लोग ना निकले मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और सरकार के द्वारा समय-समय पर बताई जा रही गाइड लाइनों का पालन करें हम सब जब मिलकर यह सब कार्य करेंगे तो ही हम करो ना जैसी बीमारी से बच सकेंगे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ने कोरोना से निपटने दिए 9 लाख रुपए
