रायपुर, दुर्ग, जशपुर और राजनांदगांव में 26, कोरबा में 27 अप्रैल तक बढ़ा
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से जिला दर जिला सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों पर तालाबंदी जारी है। रायपुर, दुर्ग, जशपुर और राजनांदगांव में 26 अप्रैल तक और कोरबा में 27 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है जबकि बस्तर के नारायणपुर जिले में भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया। यहां 19 से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। यह जिला प्रदेश के सबसे कम सक्रिय मरीजों वाले जिले में से एक है। यहां अभी 113 मरीज हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक साल में नारायणपुर के सिर्फ दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले दंतेवाड़ा जिले में 18 से 27 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। इनको मिलाकर प्रदेश के 28 में से 22 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। इनमें से दंतेवाड़ा में 18 अप्रैल और नारायणपुर में 19 अप्रैल से यह प्रभावी होने वाला है।
लॉकडाउन के दौरान रायपुर की सड़कों पर पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं की ही गाडिय़ां दिख रही हैं। कई सड़कों को वन-वे कर दिया गया है।
लॉकडाउन के दौरान रायपुर की सड़कों पर पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं की ही गाडिय़ां दिख रही हैं। कई सड़कों को वन-वे कर दिया गया है।
रायपुर जैसे कुछ जिलों में पहले से चल रहे लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। दुर्ग में लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा था, इसे बढ़ाकर 19 अप्रैल कर दिया गया। अब फिर इसे बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दिया गया है। रायपुर में भी लॉकडाउन 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे खत्म होने वाला था, जिसे 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
मुंगेली के अस्पताल के 4 कोरोना मरीज फरार
मुंगेली जिले के क्रिश्चन अस्पताल से 4 कोरोना संक्रमित भाग गए। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। अब ये जहां जाएंगे अपने साथ संक्रमण का खतरा लेकर जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन की हड़बड़ाकर मरीज भागने की जानकारी मुंगेली थाने में दी है। पुलिस फिलहाल अब भागे हुए लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
फल-सब्जी वालों को फेरी लगाकर बेचने की छूट
लॉकडाउन के बीच सरकार ने लोगों को कुछ राहत के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों से कहा है कि वे मोहल्लों और कॉलोनियों में फेरी लगाकर फल-सब्जी बेचने की अनुमति दें। फल और सब्जी उत्पादक किसान भी खेतों से माल लाकर कॉलोनियों में घर-घर बेच सकते हैं। इस दौरान ठेले वाले स्ट्रीट वेन्डर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाद्य सामग्री बेच सकेंगे। किसी को दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। दूध की घर पहुंच सेवा की छूट पहले ही मिली हुई है।
सरकार ने मंगाए 90 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन
प्रदेश के 5 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन
