रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से 14912 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 11807 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 24 हजार 303 है। शुक्रवार को कोविड-19 से 88 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 50 मरीज, इस प्रकार 138 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में शुक्रवार को हुए कुल टेस्ट की संख्या 49 हजार 584 है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मिलेे 14912 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 1995, राजनांदगांव से 1069, बालोद से 69, बेमेतरा से 374, कबीरधाम से 380, रायपुर से 3813, धमतरी से 302, बलौदाबाजार से 733, महासमुन्द से 344, गरियाबंद से 467, बिलासपुर से 1189, रायगढ़ से 545, कोरबा से 730, जांजगीर-चांपा से 570, मुंगेली से 364, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 166, सरगुजा से 371, कोरिया से 277, सूरजपुर से 293, बलरामपुर से 134, जशपुर से 280, बस्तर से 134 , कोण्डागांव से 73 , दंतेवाड़ा से 57, सुकमा से 7, कांकेर से 140, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 16और अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, शुक्रवार को मिले 14912 नए मरीज, 138 मौतें, रायपुर जिले में सर्वाधिक 61 मौतें
