लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 4 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही

भाटापारा । लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को पुनः कार्यवाही की । शुक्रवार को चार दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है और इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि लॉक डाउन का लोग उल्लंघन ना करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी । इस चार दुकानदारों से ₹5000 जुर्माना वसूल किया गया ।इसमें पुनाराम साहू सब्जी विक्रेता को ₹2000 का जुर्माना किया गया, सीताराम साहू सब्जी विक्रेता को भी ₹2000 का जुर्माना किया गया विक्रांत कुमार गुप्ता को ₹500 का जुर्माना किया गया जबकि संदीप पुरी सब्जी विक्रेता को ₹500 का जुर्माना किया गया। इस कार्रवाई में मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र शुक्ला विकास वैष्णव के सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद थे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने कहां के चारो ही दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए व्यवसाय कर रहे थे जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है उन्होंने नगर के समस्त व्यापारियों से दुकानदारों से यह अनुरोध किया है कि वह लोग जिला प्रशासन के निर्देश पर लगाए गए लॉकडाउन का पालन अनिवार्य रूप से करें दुकान व्यवसाय खुली पाए जाने पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply