भाटापारा। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी मार जबरदस्त रूप से सामने आ रही है लोग बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं तो दूसरी तरफ वैक्सीनेशन का कार्य भी चल रहा है परंतु पूरा 1 साल बीत जाने के बावजूद कोरोना वायरस पूरे देश का सिस्टम अभी तक खराब है भाटापारा में कोरोना की जांच के लिए अस्पताल में लंबी लाइन लगी रहती है और आज भी आरटी पीसीआर की रिपोर्ट 5, 6 दिनों के पहले नहीं आ पा रही है जिससे लोग अपनी रिपोर्ट का इंतजार में काफी परेशान है और समय पर अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं 1 साल पूर्व भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की थी और आज भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है आर टी पीसीआर की रिपोर्ट के लिए लोग आज भी भटक रहे हैं सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और 12 घंटे के भीतर ही आर टी पी सी आर की रिपोर्ट संबंधित लोगों को मिल जानी चाहिए ताकि लोग समय पर अपना इलाज करा सके भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोर्णाक इस जांच के लिए रोजाना लंबी लाइन लग रही है इसके साथ ही वहां पर किसी प्रकार का कोई सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं हो रहा है। 1 वर्ष में हमारे देश का सिस्टम कितना सुधरा है या तो अस्पताल में लग रही भीड़ को देखने से ही पता चल जाता है।
यहां जाता है rt-pcr का सैंपल
बलौदा बाजार जिले का आरटी पीसीआर का सैंपल जांच हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर जाता है जिले से प्रतिदिन लगभग 300 सैंपल जांच के लिए जा रहे हैं परंतु इसके रिपोर्ट आने में काफी समय लग रहा है 5566 दिनों तक लोगों को इसकी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है जिससे सैंपल दिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे लोग बिना हिचक के शहर में या गांव में घूमते रहते हैं जो कि संक्रमण फैलाने का एक माध्यम बन सकता है इसलिए लोगों ने मांग की है कि 12 घंटे के अंदर आरटी पीसीआर की जांच रिपोर्ट आ जानी चाहिए।
हर दिन 300 सैम्पल भेजे जा रहे
जिले से प्रतिदिन लगभग 300 सैंपल जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं जिसकी रिपोर्ट आने में कम से कम 72 घंटा तो लगता ही है।
डॉ खेमराज सोनवानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला बलौदा बाजार भाटापारा
