भाटापारा। भाटापारा में कोरोना से मौत के आंकड़ों ने लोगों की घबराहट बढ़ा दी है। और मरीजों को कहे बेड नहीं मिल रहे हैं कहीं ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है कहीं भर्ती नहीं हो पा रहे हैं तो कही ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा है इसको ध्यान में रखते हुए भाटापारा के डॉक्टरों ने एक सराहनीय पहल और प्रयास शुरू किया है जिसके तहत निजी डॉक्टरों ने मिलकर एक 30 बिस्तर का अस्पताल गुरुवार 15 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है ।यह कोविड-19 अस्थाई अस्पताल अंडर ब्रिज के पास गुप्ता कंपलेक्स होटल कृष्णा में प्रारंभ किया गया है। इसमें खास बात यह है कि निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर इसमें पूरी तरीके से निशुल्क चिकित्सा सेवा देंगे। न्यूनतम घर पर ही यहां पर डॉक्टर द्वारा इलाज किया जाएगा। गुरुवार को प्रथम दिवस ही यहां पर 5 मरीज भर्ती किए गए जिनका इलाज प्रारंभ कर दिया गया है इसके अतिरिक्त करीब डेढ़ सौ लोगों ने फोन कॉल करके आवश्यक जानकारी ली है और ज्यादातर लोगों को होम आइसोलेशन में रहकर दवाई लेने की सलाह भी दी गई है इससे काफी लोगों को राहत मिली है। डॉक्टरों की टीम डॉक्टर पूजा भृगु डॉक्टर एस के जीवन मल डॉक्टर एच एन सहेता डॉक्टर एस के निहलानी डॉक्टर जीसी जांगड़े डॉक्टर गजेंद्र महिलांग डॉक्टर मनोहर वाधवानी डॉक्टर बी बी गुप्ता डॉक्टर विकास ऑडील डॉ डीपी बंजारे डॉ शशांक गुप्ता डॉक्टर प्रवेश दत्ता डॉक्टर भास्कर देवांगन डॉक्टर हिमांशु गुप्ता डॉक्टर सुप्रिया मूंदड़ा डॉक्टर नैना जयसवाल डॉक्टर श्रेया गुप्ता डॉक्टर अंकित महेंद्रु डॉ अनूप अग्रवाल शामिल होकर अपनी चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। कोविड सेंटर शुरू कोविड-19 सेंटर प्रारंभ कर दिया गया है पहले दिन 5 मरीज भर्ती किए गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।डॉ विकास आडिल शल्य चिकित्सक भाटापारा पहले दिन 5 मरीज भर्ती हुए पहले दिन 5 मरीजों को भर्ती किया गया है और करीब डेढ़ सौ लोगों ने फोन कॉल पर राय ली है जिन्हें उचित सलाह वह दवाइयां बताई गई है। जिनमें शहर के अतिरिक्त आसपास के लोग शामिल है।
भाटापारा के डॉक्टरों की सराहनीय पहल, 30 बिस्तर का अस्पताल शुरू
