बलौदाबाजार-भाटापारा जिले 11 से 10 दिनों तक रहेगा लॉक, सीमाएं रहेंगी सील

संतोष अग्रवाल
भाटापारा। जिले में बढ़ती कोरोनावायरस संक्रमण की संख्या को देखते हुए जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन 11 अप्रैल से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है । बता दे कि जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जैसा कदम उठाया जा रहा है ।बलौदा बाजार भाटापारा जिला आज रविवार शाम 6 बजे के बाद से पूरा लाक हो जायेगा रविवार शाम 6 बजे से 21 अप्रैल शाम 6:00 बजे तक जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने पूरे जिले में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है इस दौरान पूरे जिले में धारा 144 लागू रहेगी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान बलौदा बाजार भाटापारा जिले की सभी सीमाएं पूर्ण सील रहेगी अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर से सभी सेवाओं को बंद किया गया है इस बार किराना और सब्जी जैसे व्यापार को भी 10 दिनों के लिए लॉक कर दिया गया है इस दौरान किसी को भी किराने का सामान नहीं मिलेगा और ना ही कोई सब्जी खरीद पाएगा केवल अति आवश्यक सेवाओं को जैसे मेडिकल पेट्रोल पंप गैस एजेंसी इत्यादि चालू रहेंगी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मेडिकल दुकान वाले जितना संभव हो सके उतना होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे ऐसे अनेक बिंदुओं पर जिला कलेक्टर ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
लॉक डाउन की सूचना मिलने के बाद बाजारों में भीड़
जैसे ही शुक्रवार की शाम को लॉकडाउन लगाने का आदेश लोगों की जानकारी में आया वैसे ही बाजार में लोगों की भीड़ सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़ी शनिवार को दिनभर बाजार में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली सभी दुकानों में ग्राहकों की लंबी लंबी लाइन दिखाई दी इधर शादी ब्याह का मौसम होने की वजह से भी दुकानों में ज्यादा भीड़ दिखाई दी परंतु खास बात एक जो देखने में आए वह यह कि अधिकतर लोग मास्क लगाए हुए थे।
शराब दुकानें भी रहेगी बंद
इस बार के आदेश में जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश जारी किया है लॉकडाउन अवधि में पूरे समय शराब की दुकानें भी पूरी तरीके से बंद रहेंगी इसके पूर्व हर बार शराब दुकानें खुली रहती थी तब सोशल मीडिया पर लोगों को बोलने बताने का काफी मौका मिला करता था लेकिन इस बार शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
मंडी भी रहेगी बंद
कृषि उपज मंडी भी रहेगी बंद
इस lock-down में 10 दिनों तक बैंक के अतिरिक्त कृषि उपज मंडी भी पूरी तरीके से बंद रहेगी गत वर्ष के लॉक डाउन में कुछ समय के पश्चात कृषि उपज मंडी को खोल दिया गया था परंतु इस बार जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने पूरे 10 दिनों तक कृषि उपज मंडी को भी बंद रखने का कड़ा निर्देश जारी किया है।

Leave a Reply