कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही, लोगों में दहशत

भाटापारा। कोरोनावायरस संक्रमण पूरे जिले में तेजी के साथ फैल रहा है बुधवार को जिले से 1 दिन में 465 मरीजों के सामने आने के बाद गुरुवार को 1 दिन में 619 लोग पॉजिटिव आ गए इस तरह रोजाना जिले में संख्या बढ़ती ही जा रही है जिसको देखते हुए पूरे जिले की हालत काफी खराब हो चुकी है भाटापारा ब्लॉक में लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है जिसको लेकर प्रशासन भी हैरान है और लोग भी काफी परेशान हैं अस्पतालों में लगातार भीड़ बढ़ रही है करोना वायरस संक्रमण को लेकर अब लोगों में दहशत का वातावरण बन गया है जिसे देखो वह करोना को लेकर परेशान है। *बना कंटेनमेंट जोन* लगातार मरीजों के सामने आने से भाटापारा शहर में भगत सिंह वार्ड के बाद बघेल नगर के कुछ हिस्सों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है इन दोनों स्थान पर अब लोग कंटेनमेंट जोन के दायरे में रहेंगे सभी दुकाने यहां पर कि बंद रहेंगी इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में मोपका को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है यहां पर भी लगातार मरीज सामने आ रहे हैं जिसको देखते हुए मोपका को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। भाटापारा की एसडीएम इंदिरा देवहारी ने बताया है कि कोई भी व्यक्ति कंटेनमेंट जोन से बाहर नहीं जा सकता है यदि कोई बाहर दिखाई देता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply