भाटापारा। जिले एवं क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ने तथा लगातार स्थानीय निवासियों में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि से क्षेत्रीय विधायक,आमजन, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सभी चिंतित है।भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कोरोना की बिगड़ी हुई स्थिति के कारण लोगो को हो रही समस्या को ध्यान में रख कर जिला कलेक्टर से बात कर भाटापारा सुरखी के कोविड सेंटर को पुनः प्रारम्भ करने हेतु चर्चा की..एवं शुक्रवार को अधिकारियों के साथ उक्त कोविड स्थल का जायजा लिया जहाँ 73 बिस्तर का कोविड हॉस्पिटल पुनः प्रारम्भ किया जाएगा.।. विधायक ने कहा कि जिला कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए स्थानीय सुरखी कोविड अस्पताल को पुनः कोविड सेंटर बनाया जाए। विधायक ने राजस्व, नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग से कहा कि वे नियमित शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दौरे करें और मास्क नहीं लगाने वाले, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों को जागृत करे। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण भाटापारा सुरखि रोड पर स्थित कोविड केयर सेंटर को पुनः से शुरू किया जाएगा। यहाँ कोरोना पॉज़िटिव आने वालों मरीजों की देखभाल एवं इलाज सेंटर पर किया जाएगा। विधायक शिवरतन शर्मा ने अधिकारियों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था, मरीजों के खाने की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया..शिवरतन शर्मा ने पत्रकारों के माध्यम से अपील की है कि सभी व्यक्ति अपने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे। मास्क,सेनेटाइजर अथवा साबुन से लगातार हाथ धोते रहे। अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ वाले जगहों से बचने का प्रयास करे। बच्चे एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखे साथ ही घर से बाहर निकलते समय मास्क के उपयोग को नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करें.. उक्त अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी,जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नायाब तहसीलदार मयंक अग्रवाल,सी एम ओ आशिष तिवारी, बी एम ओ डॉ माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।बॉक्सभाटापारा की एसडीएम इंद्र देव हारी ने कहा कि बढ़ती कोविड-19 स्थिति को देखते हुए सुर्खी स्थित पुराने कोविड सेंटर को फिर से तैयार किया जा रहा है । जो शनिवार से प्रारंभ हो जाएगा यहां पर 73 लोगों को रखा जा सकेगा इलाज हेतु। इसके अतिरिक्त संक्रमण को देखते हुए और ज्यादा व्यापक तैयारियां की ओर ध्यान दिया जा रहा है इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि लोग बेवजह घर से ना निकले ताकि संक्रमण को रोकने में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि जहां स्थिति ज्यादा गंभीर है वहां कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है और सतत निगरानी की जा रही है
तैयारी:कोरोना संक्रमण को लेकर विधायक शिवरतन शर्मा ने अधिकारियों से की चर्चा एवं कोविड सेंटर का जायजा लिया
